आरबीआई के पास 2000 रुपये के 98 प्रतिशत नोट जमा

मुंबई, 01 अप्रैल (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बताया कि अब तक 2000 रुपये के 98 प्रतिशत नोट उसके पास वापस आ चुके हैं।

आरबीआई ने मंगलवार को बताया कि दो हजार रुपये के नोट को वापस लेने की घोषणा 19 मई 2023 को की गई थी। उस समय 2000 रुपये के कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के के नोट तंत्र में थे, जो 31 मार्च 2025 तक घटकर 6366 करोड़ रह गया है।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि बैंक शाखाओं में 2000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 तक थी। अब ये नोट सिर्फ आरबीआई के 19 इश्यू कार्यालयों में बदले या जमा किए जा सकते हैं। 09 अक्टूबर 2023 से लोग अपने दो हजार रुपये के नोट आरबीआई कार्यालय में जमा कर सकते हैं या डाकघर के जरिए भी भेज सकते हैं।

आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि 2000 रुपये के नोट अभी भी वैध हैं और उनका उपयोग किया जा सकता है।

Next Post

शेयर बाजार में कोहराम से निवेशकों के डूबे 3.44 लाख करोड़ से अधिक

Tue Apr 1 , 2025
मुंबई 01 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के बुधवार से पारस्परिक टैरिफ लागू करने की धमकी से हुई भारी चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार में मचे कोहराम से निवेशकों के 3.44 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1390.41 अंक […]

You May Like

मनोरंजन