
दमोह। मप्र पुलिस ने लंदन वाले फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ नरेंद्र जोन केम को आज उप्र के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है।
इस बीच मानव अधिकार आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने आज दमोह के मिशन अस्पताल में लंदन वाले डॉक्टर की फर्जी डिग्री और अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्तियों से संबंधित फाइलों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच पड़ताल जारी है, आज सुबह आयोग की तीन सदस्यों की टीम सर्किट हाउस पहुंची, वहां उनकी कुछ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात हुई थी. वहां मीडिया को अंदर की एंट्री नहीं थी। इधर,आयोग की टीम दमोह के समीप 20 किलोमीटर आगे नरसिंहगढ़ वहां भी जांच पड़ताल करने गई, लेकिन वहां भी मीडिया को अंदर नहीं जाने दिया है ।
