
झाबुआ। दिलीप क्लब, झाबुआ में 22 जुलाई को आयोजित जिला स्तरीय अंडर-17 रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता में अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा भक्ति कटारिया (कक्षा 8वीं) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले को गौरवांवित किया। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भक्ति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अब वह इंदौर में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में झाबुआ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। भक्ति की इस सफलता का श्रेय उनके समर्पण, मेहनत और विद्यालय की खेल प्रशिक्षक सपना चौहान के मार्गदर्शन को जाता है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे, डायरेक्टर डॉ चारुलता दवे, प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये एवं समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भक्ति को हार्दिक बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल परिवार भक्ति की इस उपलब्धि पर गर्व करते हुए उसकी निरंतर सफलता की कामना की।
