सतना स्मार्ट सिटी ने जीता राष्ट्रीय सम्मान, एसोचैम का अर्बन वाटर मैनेजमेंट श्रेणी का अवॉर्ड

सतना:राजधानी दिल्ली में आयोजित एसोचैम नेशनल वाटर अवार्ड-2025 में सतना स्मार्ट सिटी को अर्बन वाटर मैनेजमेंट श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सतना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि देश की 100 स्मार्ट सिटी में से केवल सतना स्मार्ट सिटी ने यह सम्मान हासिल किया है।अवॉर्ड समारोह के दौरान महापौर योगेश ताम्रकार* एवं सतना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों एवं स्टाफ ने मंच पर उपस्थित होकर यह पुरस्कार प्राप्त किया।

सतना स्मार्ट सिटी को यह सम्मान शहर में जल संरक्षण, जल प्रबंधन, पुनर्चक्रण, वर्षा जल संचयन एवं जलयुक्त सतना के लक्ष्य को आगे बढ़ाने हेतु किए गए नवाचारों और प्रभावी कार्य योजनाओं के लिए दिया गया है।इस उपलब्धि से सतना शहर का राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ा है और भविष्य में शहरी जल प्रबंधन के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

Next Post

सोहागी पहाड में फिर हादसा, ट्रक ड्राइवर की मौत

Wed Dec 10 , 2025
रीवा: रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में फिर हुआ भीषण हादसा, ब्रेक फेल होने से आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकराया ट्रक, केबिन के अंदर दबे चालक की मौत, सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रक को काट कर केबिन से चालक का शव निकाला। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like