जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत नारायणपुर नर्मदा नदी घाट में रविवार को एक लाश पत्थर के बीच में फंसी मिली। पुलिस ने बताया कि आरव बत्रा 21 वर्ष निवासी बेदीनगर गढा ने सूचना दी कि वह ज्ञान गंगा कॉलेज में बीई की पढ़ाई कर रहा है.
रविवार को वह अपने दोस्त रेशु साहू, आर्यन तिवारी, रियांश सिंह, साहिल पाण्डे के साथ नहाने नारायणपुर नर्मदाघाट गये थे, नहाते समय घाट में थोड़ी अंदर नर्मदा जी में एक अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 50 वर्ष का शव पत्थर में फसा हुआ दिखा, उक्त शव उपर से बहकर आया होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
