पांच अपराधों में फरार व इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) द्वारा फरार व इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है।

जो पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली से टीम गठित की गई। जो दिनांक 13 नम्बवर 2026 को थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 858/26,860/26,863/26,511/26,409/26 में फरार आरोपी आकाश उर्फ डूठा पिता रियाज कुरैशी निवासी बजरिया, वार्ड नंबर 07 दमोह को गिरफ्तार किया गया आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषणा की गई थी।आरोपी को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय पेश किया गया

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के नाम

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार,सउनि रामकुमार ठाकुर,सउनि राकेश पाठक, प्रधान आरक्षक हेमंत अवस्थी, आरक्षक योगेन्द्र यादव, विक्रम राठौर, सुमित चौबे का योगदान रहा।

Next Post

इंदौर-उज्जैन संभाग में कांग्रेस ने संगठन की मजबूती के लिए की समीक्षा

Sat Nov 14 , 2026
विशेष संवाददाता भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में इंदौर एवं उज्जैन संभाग की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में हुई इस बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों, […]

You May Like