इंदौर-उज्जैन संभाग में कांग्रेस ने संगठन की मजबूती के लिए की समीक्षा

विशेष संवाददाता भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में इंदौर एवं उज्जैन संभाग की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में हुई इस बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों और राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को एकजुट होकर उठाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन महामंत्री संजय कामले, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रदेश महासचिव गौरव रघुवंशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने मालवा-निमाड़ सहित पूरे मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Post

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में महिला उद्यमिता और वैश्विक साझेदारियों की भूमिका अहम : कविन्द्र

Sat Nov 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला नेतृत्व वाले उद्यमों, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साझेदारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। श्री गुप्ता ने यहां अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य एवं उद्योग (आईबीसीसीआई) द्वारा आयोजित इंडिया […]

You May Like