
देवास। आबकारी विभाग ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
आज सुबह विभाग की संयुक्त टीम ने प्रताप नगर, अंबेडकर नगर तथा ग्राम बरोठा के सांसी मोहल्ला एवं नाले में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जमीन में गड़ा हुआ लगभग 2100 किलो महुआ लाहन, 50 पाव देशी मदिरा, 72 केन बियर एवं 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, वहीं अवैध चलित भट्टियों को भी ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग ₹2,30,000 आँका गया है।
विभाग ने जानकारी दी कि अवैध मदिरा निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगा, ताकि आमजन को इस सामाजिक बुराई से मुक्त किया जा सके।
