तेज़ रफ़्तार हाइवा ने मवेशियों को कुचला

जबलपुर । शहपुरा के मेहदवानी स्थित राजगढ़ी घाट में एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे बैठे चार मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक जबलपुर रोड पर हाइवा छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि हाइवा क्रमांक एमपी 19 जेडबी 6863 मंडला जिले के चाबी क्षेत्र स्थित रेत खदान से रेत भरकर शहपुरा की ओर जा रहा था। राजगढ़ी घाट के पास करीब साढ़े बारह बजे वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो मवेशी हाइवा के नीचे दब गए। हादसे के बाद चालक जबलपुर रोड पर हाइवा को छोड़कर भाग निकला।

मवेशियों का कराया गया अंतिम संस्कार

वहीं गुस्साए लोगों ने हाइवा पर पथराव तक कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से हाइवा के नीचे दबे मवेशियों को बाहर निकलवाया। इसके बाद पशु चिकित्सक की टीम ने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में मवेशियों का अंतिम संस्कार भी करवाया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Next Post

जबलपुर मंडल में शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Sun May 17 , 2026
जबलपुर। आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल द्वारा 15 मई से 05 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जबलपुर मंडल में नोडल ऑफिस ईएनएचएम सेल, यांत्रिक विभाग के माध्यम से प्रतिदिन आयोजित की जाने […]

You May Like