जबलपुर: पनागर तहसील कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में ऑटो सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ा के मुजावर मोहल्ला निवासी इमरान अली (45) किसी काम से पनागर आया था।
पनागर तहसील के पास उनका ऑटो अचानक संतुलन खो बैठा और सीधे डिवाइडर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इमरान ऑटो से छिटककर सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं।आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से घायल इमरान अली को तुरंत इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने बारीकी से परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पनागर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है।
