
सीधी जिले की बेटी संयोगिता सिंह भदौरिया ने जॉर्जिया के बातूनी में आयोजित वूशु इंटरनेशनल प्रतियोगिता में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। वह हटवा चितांग की निवासी और पुलिस लाइन सीधी स्थित वूशु ट्रेनिंग सेंटर की छात्रा हैं। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव और कोच मानिंद शेर अली खान ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने युवाओं को खेल में भाग लेने की प्रेरणा दी। जिले के अनेक खिलाड़ियों और नागरिकों ने संयोगिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
