215 मतदाताओं को नोटिस, 118 ने किए दस्तावेज प्रस्तुत

जबलपुर: मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की गई, जिनके विगत एसआईआर 2003 से संबंध स्थापित नहीं किए गए हैं। इस दौरान 215 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिसमें से 118 मतदाता उपस्थित होकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति परस्ते ने बताया कि जो मतदाता आज उपस्थित नहीं हुए हैं, उन्हें पुनः नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए अंतिम अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी तक दावा आपत्ति पर सुनवाई की जाएगी। इस दौरान तहसील कार्यालय शहपुरा, जबलपुर और मझौली में सुनवाई आयोजित की गई थी।

Next Post

बिना सुरक्षा उपकरण कराया काम, 13 फीट ऊंचाई से गिरने से हुई थी श्रमिक की मौत, एफआईआर दर्ज

Sun Jan 4 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्रमें 13 फिट की ऊंचाई पर शटर लगाते समय गिरने से श्रमिक की मौत हो गई थी। जांच में पाया गया कि सुरक्षा संबंधी संसाधन उपलब्ध नहीं कराये गये थे। बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूरी कराने वाले मकान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।पुलिस […]

You May Like