पंचांग 17 जनवरी 2026:-
रा.मि. 27 संवत् 2082 माघ कृष्ण चर्तुदशी शनिवासरे रात 11/53, मूल नक्षत्रे दिन 8/27, व्याघात योगे रात 9/55, विष्टि करणे सू.उ. 6/42, सू.अ. 5/18, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 17 जनवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ मेंशिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, आकस्मिक धन लाभ का योग है, वर्ष के मध्य में व्यापार में लाभ प्राप्त होगा, शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में शारीरिक कष्ट होगा, मित्रों से व्यर्थ विवाद होगा, स्थानान्तरण का योग है, मानसिक तनाव में वृद्धि होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ में मित्रों का विवाद हो सकता है, कर्क राशि के व्यक्तियों का शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक धन प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मानसिक तनाव रह सकता है, स्थान परिवर्तन का योग है, सिंह राशि के व्यक्तियों को राजकीय सहयोग मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा.
———————————————————
आज का भविष्य- शनिवार 17 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान चतुर चंचल मिलनसार और परोपकारी होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. निर्णय लेने में अग्रणी एवं सक्षम होगा. किसी के अधिनस्थ कार्य करना पसंद नहीं करेगा. जातक का भाग्योदय जन्म स्थान से दूर होगा.
———————————————————
मेष- कार्यक्षेत्र विस्तृत होगा. व्यवसायिकबाधायें दूर होंगी.जीवनसाथी का कार्य अच्छा और सहयोगी रहेगा. पारिवारिक कार्यो में रूचि रहेगी.
वृषभ- कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें, नौकरी में उत्साहवर्धक सफलता मिलेगी. दैनिक कार्य में यश प्राप्त होगा. प्रियजनों से विवाद को टालना हितकर रहेगा.
मिथुन- सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण रहेगा, नए संबंध बनेंगे, अनुभवों का लाभ मिलेगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. मनोबल बना रहेगा.
कर्क- पुरूषार्थ का प्रतिफल मिलेगा, धैर्य आपको उन्नति की पराकाष्टा पर ले जायेगा. वाद विवाद से दूर रहें. आकस्मिक लाभ का योग प्रबल है.
सिंह- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. विरोधियों से सतर्क रहें, जल्दबाजी में कार्य न करें. अभीष्ट की प्राप्ति होगी. नौकर चाकरों का सहयोग प्राप्त होगा.
कन्या- परिवार में शुभ कार्यो का निर्णय होगा. मानसिक अस्थिरता दूर करें. पुराना कार्य बनने का योग है. शुभ सूचना प्राप्त होगी. प्रापर्टी संबंधी कार्यो से बचना चाहिये.
तुला- आपने कार्यो को समय पर पूरा करने का प्रयास करें, मनोरंजन में समय व्यतीत होगा. मानसिक प्रसन्नता रहेगी. घरेलू विवादों की अनदेखी न करें.
वृश्चिक- पारिवारिक दृष्टि से दिन मध्यम रहने की संभावना है. विरोधी कामकाज बिगाडऩे की चेष्टा करेंगे. पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकर रहेगी. परिश्रम अधिक करना होगा.
धनु- मान प्रतिष्ठा में कमी आयेगीं खर्च बढऩे से पैसों का इंतजाम करना होगा. धार्मिक कार्यो में लगन रहेगी. सम्मान में वृद्धि होगी. संयम रखें.
मकर- व्यापार व्यवसाय मध्यम रहेगा. नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा. अतिथि वृश्चिकमन का योग है. संपत्ति संबंधी विवादों का समाधान होगा.
कुम्भ- भौतिक सुख साधनों में रूचि बढ़ेगी. विरोधियों से सतर्क रहकर कार्य करें. आय व्यय में संतुलन रहेगा. कार्यो में रूचि रहेगी.
मीन- व्यापार लाभदायक रहेगा. परिवार में सुख शांति रहेगी. सामाजिक सम्मान मिलेगा. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा. मनोंवांछित सफलता प्राप्त होगी.
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
माघ कृष्ण चर्तुदशी को मूल नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, धातु, मोती, पुखराज, जौ, चना, अलसी, तिल, गुड़, खांड़ रूई, कपास में वृद्धि होगी. वायदा विचार आज 1 बजकर 18 मिनिट से 25 मिनिट के बने रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें. भाग्यांक 3723 है.
———————————————————
