शाह की सारस्वत सहकारी बैंक,अमूल को वार्षिक एक लाख करोड़ रु के कारोबार का स्तर छूने के लिए बधाई

नयी दिल्ली , 7 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दो प्रमुख सहकारी संस्थाओं सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल तथा उनमें कार्यकर रहे लोगों को वर्ष 2025-26 में वार्षिक एक लाख करोड़ रुपये के कारोबार का आंकड़ा पार करने के लिए बधाई दी है। श्री शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कहा, “सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल द्वारा वर्ष 2025-26 में एक लाख करोड़ रुपये के वार्षिक टर्नओवर का आंकड़ा पार करना, सहकारिता की शक्ति और उसकी अपार संभावनाओं का जीवंत उदाहरण है।

यह उपलब्धि न केवल सहकारी बैंकिंग और डेयरी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि इससे आत्मनिर्भर भारत की निर्माण यात्रा को भी नई ऊर्जा मिलने वाली है।” गृह और सहकारिता मंत्री श्री शाह ने लिखा, ” गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए अमूल और सारस्वत सहकारी बैंक से जुड़े सभी कर्मयोगियों को हार्दिक बधाई।”

Next Post

अमीनुल इस्लाम की अगुवाई वाला बोर्ड भंग, ट्रांज़िशन की देखरेख के लिए एड-हॉक कमेटी बनेगी

Tue Apr 7 , 2026
ढाका, 07 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (एनएससी) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड को चलाने के लिए 11 सदस्यों वाली एक एड-हॉक कमेटी बनाने का फ़ैसला किया है। यह फ़ैसला अमीनुल इस्लाम बुलबुल की अगुवाई वाले बोर्ड को भंग करने के बाद लिया […]

You May Like