इंदौर से पुणे की फ्लाइट को ग्वालियर तक चलाने के प्रयास

ग्वालियर: राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल से जल्द ही इंदौर और पुणे के लिए फ्लाइट मिल सकती है। इंदौर- पुणे की फ्लाइट को ग्वालियर तक चलाने की योजना है। अभी ग्वालियर से सिर्फ चार शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट है, जबकि ग्वालियर से इंदौर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी है।

500 करोड़ की लागत से तैयार किए गए नए एयर टर्मिनल पर फ्लाइट बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल में सांसद भारत सिंह कुशवाह ने एयरपोर्ट के अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें फ्लाइट बढ़ाने पर विचार हुआ। इसी के तहत इंदौर से पुणे की फ्लाइट को ग्वालियर तक चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रस्तावित फ्लाइट शुरू होने पर इंदौर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ ग्वालियर से पुणे जाने वालों को भी फायदा मिलेगा।

Next Post

पूर्व विधायक बांदिल की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

Tue Jun 3 , 2025
ग्वालियर: हम लोग कह सकते हैं कि जिन व्यक्तियों के कारण आज अपना यह विचार विजयी हो रहा है, समाज में सर्व स्वीकार हो रहा है उनमें स्व. गंगाराम बांदिल एक प्रमुख अग्रणी नाम थे। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर ने मुखर्जी भवन में […]

You May Like

मनोरंजन