24 को होगी राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा

ग्वालियर: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 24 अगस्त को राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले आयोग ने परीक्षा में कैलकुलेटर का उपयोग करने के संबंध में विज्ञप्ति जारी की है।इसके तहत परीक्षा में अभ्यर्थी सामान्य कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। साइंटिफिक कैलकुलेटर मान्य नहीं होगा। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर डालकर इसे डाउनलोड कर सकते है। यह राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को सरकारी विभागों में तकनीकी पदों के लिए चुना जाता है। इस परीक्षा में चयन 3 चरणों लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।

Next Post

मौसमी बीमारी: सरकारी अस्पताल में भीड़ बढ़ी, रोज OPD में पहुंच रहे एक हजार मरीज

Thu Aug 21 , 2025
रायसेन: मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। लोगों में उल्टी, दस्त, वायरल बुखार जैसे लक्षण बढ़ रहे हैं। जिसके चलते अस्पताल की ओपीडी में राेजाना 1 हजार से ऊपर मरीज पहुंच रहे हैं। इससे अस्पताल में सुबह से ही मरीजों […]

You May Like