पटवारी पर हो रहे हमले, उन्हें सुरक्षा मिले, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन 

सीधी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने एवं प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को खत्म करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक भोपाल के नाम का ज्ञापन एडिशनल एसपी सीधी को सौंपा। ज्ञापन में जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि 31 अगस्त को रतलाम प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अज्ञात लोगों द्वारा एकत्रित होकर हिंसक वातावरण निर्मित किया गया एवं उन पर जानलेवा हमला किया गया है जीतू पटवारी पर पूर्व में भी इस तरह के हमले हो चुके हैं परंतु सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। साथ ही प्रदेश नशे का घर बन चुका है नित नए नशे के उद्योगों की जानकारी प्राप्त हो रही है वहां से करोड़ों रुपए की नशीली सामग्री प्राप्त हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी निरंतर नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं उनका प्रयास है कि प्रदेश नशे से मुक्त हो प्रदेश उड़ता प्रदेश न बन सके उसके लिए वह निरंतर आंदोलनरत हैं। और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता की इसी के चलते उन पर बार-बार हमले किए जा रहे हैं ताकि वह इस मुद्दे पर चुप हो जाए अतः उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए एवं नशे के कारोबार पर रोक लगाई जाए।

ज्ञापन सौंपने के बाद चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि सरकार जीतू पटवारी की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है इसमें संदेह इसलिए भी पैदा होता है कि पकड़े जा रहे नशे के कारोबारियों के साथ भाजपा नेताओं के साथ संबंधों का खुलासा एवं आरोपियों के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर निरंतर वायरल होती आ रही है।

Next Post

उमरियापान से सिहोरा मार्ग जर्जर: स्पेस टेक्नोलॉजी की सड़क दे रही दुर्घटना को निमंत्रण

Mon Sep 1 , 2025
उमरियापान। उमरियापान से सिहोरा मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग उदासीन बने हुए हैं और किसी भी प्रकार का सुधार कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है। […]

You May Like