दक्षिण कोरिया अमेरिकी मिशन के लिये एक छोटा उपग्रह भेजेगा

सोल, 12 अगस्त (वार्ता) दक्षिण कोरिया अमेरिकी चंद्र अन्वेषण मिशन ‘आर्टेमिस II’ में भागीदारी करने के लिये अपना एक छोटा उपग्रह भेजेगा।
योनहाप समाचार एजेंसी ने मंगलवार को कोरिया एयरोस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (कासा) के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया “दक्षिण कोरिया अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा सहित अन्य साझेदारों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से अंतरिक्ष अन्वेषण में भागीदारी करने के लिये अवसर तलाशने के प्रयास जारी रखेगा।”
कासा के मुताबिक कोरियाई क्यूब उपग्रह के -आरएडीसीयूबीई को इस परियोजना के संचालन के लिए हवाई मार्ग से नासा के जॉन एफ. कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र ले जाया जाएगा। इसे अप्रैल 2026 में प्रक्षेपित किया जाएगा।
समाचार एजेंसी ने बताया कि 19 किलोग्राम (42 पाउंड) वजनी इस उपग्रह को ओरियन स्टेज एडाप्टर पर रखा जाएगा ताकि पृथ्वी से 1,000 किलोमीटर (621 मील) ऊपर ‘वैन एलन’ विकिरण बेल्ट से गुजरते समय ब्रह्मांडीय विकिरण और अंतरिक्ष यात्रियों पर इसके प्रभाव की निगरानी की जा सके।

Next Post

ताइवान में भीषण तूफान ‘पोडुल’ के लिये चेतावनी जारी

Tue Aug 12 , 2025
ताइपे, 12 अगस्त (वार्ता) ताइवान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने मंगलवार दोपहर भीषण तूफान ‘पोडुल’ के द्वीप के निकट पहुँचने पर चेतावनी जारी की। इससे पहले दिन में समुद्री चेतावनी जारी की गई थी। एजेंसी के अनुसार दोपहर 2 बजे तक ‘पोडुल’ ताइतुंग से लगभग 580 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित […]

You May Like