
भोपाल। यातायात पुलिस भोपाल की निगरानी में पिछले तीन दिनों से आयोजित आलमी तब्लीगी इज्तिमा का समापन सोमवार को दुआ-ए-खास के साथ हो गया. इज्तिमा को लेकर शहर में यातायात पुलिस ने मार्ग परिवर्ति रखा. 14 से 17 नवंबर तक घासीपुरा ईटखेडी में किया गया. यातायात विभाग ने रेलवे स्टेशन, पुराने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की बेहरीन इंतजाम किए थे. आयोजन के अन्तिम दिन को दुआ की नमाज प्रातः 6 बजे से की गई. पुराना शहर भोपाल से इज्तिमा स्थल की ओर आवागमन करने वाले मार्गों को परिवर्ति किया गया.
इसके साथ ही जायरीन की सुविधा के लिए इज्तिमा कमेटी ने मैकेनिक और पंचर खिदमत जमात की तैनाती की. किसी जायरी की गाड़ी खराब या पंचर होने पर यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद की गई. इस सहायता के लिए 4 नंबर भी जारी किए गए.
इज्तिमा स्थल की व्यवस्थाओं में 30 हजार प्रशिक्षित लोग जुटे. इसमें 25 हजार वॉलंटियर्स इज्तिमा कमेटी के और 5 हजार नगर निगम, प्रशासन और पुलिस अमले से जुड़े हैं. सफाई, सुरक्षा, ट्रैफिक, पंडाल और दमकल टीमें लगातार ड्यूटी पर रहे. रेलवे स्टेशन पर प्रति शिफ्ट 500 वॉलंटियर्स तैनात किए गए.
इज्तिमा प्रबंधन ने दुआ-ए-खास के मद्देनजर मेडिकल और इमरजेंसी सेवाओं को भी मजबूत किया गया. सभी प्रवेश द्वारों पर मेडिकल हेल्प डेस्क, सुरक्षा कर्मी और स्वयंसेवक लगाए गए. भीड़ नियंत्रण के लिए संयुक्त कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहे.
यह रूट किए गए तय
राजाभोज एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन व्हीआईपी रोड लालघाटी से एयरपोर्ट की ओर आवागमन करने वाले वाहनों के रूट तय किए गए. इसके साथ ही भोपाल रेल्वे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंकरोड क्र-2, बोर्ड आफिस, चेतक ब्रिज से प्रभात चैराहा, 80 फीट रोड होकर प्लेटफार्म क्रंमाक-1 की ओर आवागमन किया गया.
सागर, छतरपुर, दमोह, रायसेन, होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाडा, बेतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, मीसरोद, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका, सांची दुग्ध संघ होते हुए आईएसबीटी बस स्टेण्ड की ओर आवागमन किया गया. आईएसबीटी बस स्टेण्ड से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टेण्ड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रख गया.
विदिशा की ओर से आने वाली यात्री बसें सूखीसेवानिया, चैपडा बायपास, से भानपुर चैराहा भानपुर रोटरी पर समाप्त की गई. बैरसिया की ओर से आने वाली यात्री बसें गोलखेडी से तारासेवनिया, परवलिया रोड, मुबारकपुर बायपास, खजूरी बायपास से बैरागढ़ हलालपुर बस स्टैण्ड पर समाप्त किया गया.
मिली पार्किंग व्यवस्था
विदिशा की ओर से आने वाले वाहन लाम्बाखेडा बायपास चैराहा होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किग में अपना वाहन पार्क की व्यवस्था रखी गई. सीहोर, राजगढ़, की ओर से आने वाले वाहन मुबारकपुर चैराहा से मीना चैराहा बायपास होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किग में वाहन पार्क किए गए.
भोपाल शहर की ओर से आने वाले वाहन लाम्बाखेडा बायपास चैराहा होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किग में अपना वाहन पार्क किए गए. बैरसिया की ओर से आने वाले वाहन गोलखेडी जोड होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किग में वाहन पार्क किए गए. दो-पहिया, चार पहिया, बस एवं अन्य छः पहिया वाहनों के लिए पार्किंग पृथक -पृथक निर्धारित की गई है.
