15 अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

सारंगपुर। खरगोन जिले के बेडया क्षेत्र में पुलिस ने 45 वर्षीय जाकिर अली उर्फ भोला को 15 अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी राजगढ़ जिले के सारंगपुर का निवासी है. सूचना मिली कि भुलगांव फाटे के पास कोई व्यक्ति हथियार लेकर जा रहा है. थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी के पास से जब्त हथियारों की कीमत लगभग 3.75 लाख रुपए आंकी गई है.

पूछताछ में जाकिर अली ने खुलासा किया कि वह सारंगपुर के सुरेंद्र के कहने पर हथियार खरीदने आया था. पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह राजस्थान में हथियारों की सप्लाई करता है. एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर अवैध हथियारों के नेटवर्क का पता लगाया जाएगा. इस दौरान एडिशनल एसपी शकुंतला रुहल और एसडीओपी अर्चना रावत भी मौके पर मौजूद थीं.

धर्मेंद्र यादव के अनुसार, जाकिर अली पर पहले से भी भीकनगांव, आगर मालवा और सारंगपुर में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. यह पिछले तीन दिनों में क्षेत्र में दूसरी बड़ी पुलिस कार्रवाई है.

Next Post

पुलिस-फॉरेस्ट की संयुक्त कार्रवाई, चार दुर्लभ कछुए बरामद

Wed Sep 24 , 2025
बिछिया। गुप्त सूचना पर मंडला पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चार दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को अवैध रूप से रखे जाने के मामले का खुलासा किया। एसडीओपी बिछिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिछिया और फॉरेस्ट विभाग की टीम ने दानीटोला […]

You May Like