
बिछिया। गुप्त सूचना पर मंडला पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चार दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को अवैध रूप से रखे जाने के मामले का खुलासा किया। एसडीओपी बिछिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिछिया और फॉरेस्ट विभाग की टीम ने दानीटोला रोड स्थित एक मकान पर दबिश देकर 10 संदिग्धों को पकड़ा।
तलाशी के दौरान दो थैलों से कुल चार कछुए बरामद हुए, जिन्हें हवन-पूजन के लिए अवैध रूप से रखा गया था। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत फॉरेस्ट विभाग ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
शंभू सोनी, रामेश्वर तिवारी, सुरेंद्र बर्मन, संपत कुशवाहा, राज बर्मन, दिनेश बंजारा, मुरली बंजारा, रामकुमार इनवाती, दिनेश यादव और झल्लूलाल रजक को हिरासत में लिया गया है।
संयुक्त टीम में शामिल
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भीष्म तिवारी, उपनिरीक्षक प्रवीण मालवीय सहित पुलिस बल और फॉरेस्ट विभाग से रेंजर अविनाश जैन एवं उनकी टीम मौजूद रही। बरामद कछुओं को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है।
