क्रिकेट खेलते समय दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरने से दो मासूमों की मौके पर मौत

देवास/ नेवरी में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला हादसा हो गया। खेल के दौरान गेंद पास के एक कुएं में जा गिरी। गेंद निकालने के प्रयास में एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ा।

उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा भी कुएं में उतरा, लेकिन वह भी संतुलन खोकर कुएं में गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और हाटपिपल्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान देवेंद्र (15 वर्ष), पिता मुकेश गोस्वामी, निवासी बरोठा फाटा नेवरी एवं राजवीर (16 वर्ष), पिता विनोद नायक, निवासी बरोटा फाटा नेवरी के रूप में हुई है।*

हादसे ने दर्द को और बढ़ा दिया, क्योंकि देवेंद्र का आज ही जन्मदिन था और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Next Post

सामूहिक कन्या विवाह समारोह में वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री

Sun Apr 19 , 2026
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जिले के शहपुरा में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में इंदौर से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने 200 नवविवाहित जोड़ो को वर्चुअली बधाई और आशीर्वाद देते हुए कहा कि मैं भले ही वीसी के माध्यम से आपसे जुड़ा हूं, लेकिन जबलपुर […]

You May Like