85 वाहनों से कपास की आवक,विधायक बर्डे ने खरीदी की शुरुआत की

पानसेमल। कृषि उपज मंडी समिति खेतिया में बुधवार को शुभ मुहूर्त में विधायक श्याम बर्डे ने पूजन कर कपास नीलामी का शुभारंभ किया।भगवान गणेश पूजन के साथ ही किसानों एवं व्यापारियों को बधाई देते हुए विषयक श्याम बर्डे ने कहा कि मंडी में खरीदी की शुरुआत के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और किसानों की अभी तक की गई मेहनत का उचित मूल्य भी प्राप्त होगा।अन्नदाता की खुशहाली एवं क्षेत्र की समृद्धि के सरकार द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने सभी किसानों से अपील की है की मंडी में ही अपनी उपज को बेचे,किसी भी प्रकार के लालच या धोखे में नहीं आए।अपनी फसल का सही ओर समय पर मूल्य प्राप्त करने के लिए नियमानुसार मंडी में उपज बेचें।कृषि उपज मंडी खेतिया से प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 85 वाहनों से 600 क्विंटल के आसपास कपास की आवक रही तथा न्यूनतम भाव ₹4495 प्रति क्विंटल,मॉडल भाव ₹6000 प्रति क्विंटल तथा अधिकतम भाव 7700 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।इस अवसर पर विधायक श्याम बर्डे,मंडी सचिव एल एस सेनानि,पूर्वमंडी अध्यक्ष मनोहर पटेल,राम सोनाने,सचिन चौहान,रामचंद्र सोनीस,सुनील सोनी,चंद्रकांत महाजन,अतुल निकुम,समय शुक्ला,प्रकाश महाले,गोविंद चौधरी,पंडित माली,दीपक सोनिस,व्यापारी ऐसोशिएसन अध्यक्ष दीपेश हरसोला,महिपाल जैन,कमल अग्रवाल,मंडी स्टाफ,खेतिया पानसेमल से व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं कृषक बंधु उपस्थित रहे।

Next Post

अधिग्रहण के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला मुआवजा

Wed Sep 24 , 2025
भुआ बिछिया। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के सरही गेट तक राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से जुड़ने वाले मार्ग निर्माण ने किसानों की नींद उड़ा दी है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने और सड़क निर्माण कार्य लगभग समाप्ति पर पहुंचने के बावजूद किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। दो वर्षों से […]

You May Like