ग्वालियर: प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में आज आधी रात के करीब हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वे ग्वालियर की बहू थीं। उनकी प्रथम शादी ग्वालियर के बड़े शराब ठेकेदार सरदार गुलजार सिंह के बेटे हरमीत सिंह से हुई थी। हरमीत सिंह की पहचान बॉलीवुड की जानीमानी संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स के रूप में है। बाद में उनका तलाक हो गया था।
शेफाली का जीवन जितना ग्लैमरस था उतना ही उतार-चढ़ाव भरा भी रहा. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कांटा लगा जैसे पॉप गाने से की थी. जिससे वह रातोंरात स्टार बन गईं. उनकी जिंदगी में प्यार ने दो बार दस्तक दी थी.ग्वालियर की बहू शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत से ग्वालियर में उनके फैंस सदमे में हैं. आधी रात उन्हें हार्ट अटैक आया.
इसके बाद उनके वर्तमान पति पराग त्यागी और तीन लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बहुत कम लोगों को पता होगा कि शेफाली की पहली शादी ग्वालियर के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर मीत ब्रदर्स के हरमीत सिंह से हुई थी. लेकिन उस शादी से एक्ट्रेस काफी टूट गईं थीं. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा वक्त नहीं चला और 2009 में दोनों अलग हो गए. इस टूटे रिश्ते ने शेफाली को अंदर से तोड़ दिया था और उन्होंने दोबारा प्यार पर यकीन करना लगभग छोड़ दिया था।
