बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सीतामढ़ी में सुना मन की बात

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को बिहार की पावन भूमि, माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी नगर पश्चिम के बूथ क्रमांक 39 स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात का श्रवण किया।

इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना और प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा की। हितानंद ने कहा कि “मन की बात” जन-जन को राष्ट्रहित से जोड़ने वाला संवाद है, जो हर नागरिक को प्रेरणा प्रदान करता है।इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और प्रधानमंत्री के विजन को जनसामान्य तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Next Post

भारत ने पेनल्टी शूटआउट में जीता सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप का खिताब

Sun Sep 28 , 2025
कोलंबो, 28 सितंबर (वार्ता) भारत की अंडर-17 पुरुष राष्ट्रीय टीम ने यहां रेसकोर्स इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश को पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराकर अपना सातवां सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया। हाफ टाइम तक भारत ने दल्लामुओन गंगटे (4′) और अज़लान शाह केएच (38′) के गोलों की मदद […]

You May Like