
रीवा, 9 जुलाई, भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष किसान सुब्रत ने सांसद रीवा, सांसद सीधी, सांसद सतना, सांसद खजुराहो से मांग किया है कि सतना रीवा लिक परियोजना, सतना रीवा दोहरीकरण परियोजना, रीवा, सीधी, सिगरौली एवं सतना पन्ना ललितपुर सिगरौली रेल परियोजना भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसान एवं उनके आश्रितो को जिस भूमि अधिग्रहण के तहत भूमि का अधिग्रहण किया गया? उसमे क्या प्रावधान थे? उसके तहत सभी किसानो उनके आश्रितो को क्या न्याय मिल पाया है? संसद के मानसून सत्र मे केन्द्रीय रेल मंत्री से लोक सभा के सदन के माध्यम से प्रश्न कर किसानो की समस्याओ की जानकारी दे और उनसे जानाकारी ले. नौकरी की बन्द प्रक्रिया को शीघ्र शुरू कराए. ललितपुर सिगरौली रेल लाईन के भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसान उनके आश्रितो को कुछ को नौकरी दे प्रक्रिया को क्यो बन्द कर दिया गया ? पेपर स्क्रीनिंग, मेडिकल के बाद नौकरी देने कि बन्द प्रक्रिया कब शुरू होगी, कब मिलेगी नौकरी ? जिस भूमि अधिग्रहण के तहत भूमि का अधिग्रहण हुआ है उससे तहत किसान एवं उनके आश्रितो को न्याय दिलाया जाय.