पर्यटन एवं प्राकृतिक सौंदर्य के लिए अद्भुत है राहतगढ़ का वॉटरफॉल

सागर । सागर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर सागर भोपाल मार्ग पर स्थित राहतगढ वाटर फाल पर्यटन एवं सौंदर्य के लिए अद्भुत है। राहतगढ़ वॉटरफॉल ऐसा प्राकृतिक सौंदर्य है जो देखते ही बनता है ,बरसात के मौसम में वॉटरफॉल की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। जिला कलेक्टर संदीप जी.आर ने निरीक्षण कर पर्यटकों से कहा कि यहां आए और वाटरफॉल का मजा लें। उन्होंने सभी से अपील भी की कि राहतगढ़ वॉटरफॉल हमारी प्राकृतिक धरोहर इसे साफ स्वच्छ बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है, यहां स्वच्छता बनाए रखें। वाटरफॉल में प्लास्टिक बोतल आदि न डाले।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए वाटरफॉल के चारों तरफ प्लास्टिक सामग्री को बैन रखें एवं पान तंबाकू के पाउच को भी प्रतिबंधित किया जाए।कलेक्टर ने वाटरफॉल देखने आने वाले पर्यटकों से चर्चा करते हुए अपील की कि वह यहां पर आकर वॉटरफॉल का आनंद अवश्य लें लेकिन अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें बरसात के मौसम में अत्यधिक पानी आने के कारण पर्यटक वॉटरफॉल को उचित दूरी एवं सुरक्षित रहते हुए देखें वाटरफॉल के अत्यधिक नजदीक जाने से बचें।

Next Post

10 साल से सड़क और बिजली के खंभों का इंतजार

Wed Jul 9 , 2025
विदिशा। टीलाखंडी वार्ड 39 में वलभद्र स्कूल के सामने नई बस्ती के रहवासी 10 साल से सड़क और बिजली के खंभों की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जामुन के पेड़ से रघुवीर सिंह यादव के मकान तक की सड़क स्वीकृत हो चुकी है। ठेकेदार को वर्क […]

You May Like