चंदेरी:ललितपुर-चंदेरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने नगर में शोक का माहौल पैदा कर दिया। ललितपुर से चंदेरी की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सिलगन फाटक और गंगोरा के बीच पलटी खाकर दीवार से टकराई।इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों में से वरिष्ठ पत्रकार राहुल याग्निक और भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री निखिल पस्तोर की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, दिव्यांश गुप्ता को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें ललितपुर से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रिंस जैन और निकित चौबे भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला चिकित्सालय ललितपुर में भर्ती कराया गया।घटना की जानकारी मिलते ही पूरे नगर में शोक और अफसोस की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया और आम लोगों के बीच हादसे की चर्चा लगातार होती रही। शहरवासियों ने दोनों मृतकों की अच्छाइयों और किए गए कार्यों की याद में चर्चा की।
