गोदाम की दीवाल खोदकर चोर ले गए 12 गैंस सिलेण्डर

जबलपुर : भेड़ाघाट थाना अंतर्गत धुंआधार स्थित गैस एजेंसी के गोदाम की दीवाल खोदकर चोर 12 गैंस सिलेंडर चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक बुधवार को रामवती गौंड़ 31 वर्ष निवासी बरगी हिल्स तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि धुंआधार वीआईपी गेट के पास शंकर भारत गैस एजेन्सी में मैनेजमेंट का कार्य करता है। वह एवं उसके साथ अन्य कर्मचारी आकंाक्षा ठाकुर, दीपक पटैल, समीर गोटिया, जुगराज कुशवाहा सभी लोग काम खत्म करके कल शाम लगभग 6 बजे गोदाम बंद करके गेट में ताला लगाकर अपने घर चले गये थे।

सुबह लगभग 9 बजे वह एवं अन्य कर्मचारी एजेन्सी आकर गोदाम का ताला खोलकर गोदाम के अंदर जाकर सिलेण्डर गिनकर चैक किये 11 घरेलू सिलेण्डर एवं 1 छोटा घरेलू सिलेण्डर कम मिले, गोदाम चैक करने पर पीछे साईड की दीवाल में लगा बीच वाला वेंटिलेटर निकला हुआ था और दीवाल में लगे वेंटिलेटर की चारों तरफ की साईड से दीवाल खुदी हुयी थी कोई अज्ञात चोर गोदाम की दीवाल में लगे वेंटीलेटर की साईडों की दीवाल खोदकर अंदर घुसकर भारत कम्पनी के भरे हुये 11 घरेलू सिलेण्डर एवं एक छोटा घरेलू गैस सिलेण्डर कीमती लगभग 35 हजार रूपये के चुराकर ले गया है।

Next Post

पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार से जोड़ें: योगी

Thu Jun 4 , 2026
लखनऊ, 4 जून (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक परंपरा और ज्ञान-विरासत का प्रतिनिधि प्रदेश है। इसलिए पर्यटन विकास को केवल आधारभूत ढांचे तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण, स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और […]

You May Like

मनोरंजन