निरीक्षण: बच्चों से झाड़ू लगवाने पर शिक्षक निलंबित, अनुपस्थित शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी

अशोकनगर: कलेक्टर आदित्य सिंह समय-समय पर जिले के विभिन्न स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने तहसील चंदेरी के ग्राम देवलखों स्थित प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को झाड़ू लगाते देख कलेक्टर नाराज हुए और शिक्षक विनोद तिवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं, शिक्षिका साक्षी तिवारी अनुपस्थित पाई गईं, जिसके कारण उनकी वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश शिक्षा अधिकारियों को दिए गए।

कलेक्टर ने इसी दौरान देवलखों आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजी, कुपोषित बच्चों की जानकारी और वजन पंजी का अवलोकन कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।बाद में कलेक्टर ने ग्राम बोकलपुर के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को मेनू के अनुसार नियमित नाश्ता और भोजन मिले और कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कर उनकी पोषण स्थिति सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Next Post

भोपाल में बनी फिल्म होमबाउंड को ऑस्कर में नामांकन, CM ने दी बधाई

Sat Sep 20 , 2025
भोपाल: राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शूट हुई फिल्म होमबाउंड को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चयनित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी […]

You May Like