मॉरीशस ने राष्ट्रीय दिवस समारोह में मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

पोर्ट लुई 12 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मॉरीशस गणराज्य के 57 वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया।

समारोह के दौरान, मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति धर्मबीर गोकुल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (जी.सी.एस.के) अवार्ड से सम्मानित किया। यह पहली बार किसी भारतीय नेता को माॅरीशस ने यह सम्मान प्रदान किया है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस पुरस्कार को भारत और मॉरीशस के बीच विशेष मित्रता और भारत के 1.4 अरब लोगों और मॉरीशस में उनके 13 लाख भाइयों और बहनों को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मैं आभारी हूँ। यह सिर्फ़ मेरा सम्मान नहीं है, यह भारत के 1.4 अरब लोगों का सम्मान है। यह भारत और मॉरीशस के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों के प्रति श्रद्धांजलि है।”

राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान, भारतीय नौसेना की एक मार्चिंग टुकड़ी ने परेड में भाग लिया। राष्ट्रीय दिवस समारोह के साथ मेल खाने के लिए एक भारतीय नौसेना के जहाज भी सद्भावना यात्रा पर पोर्ट लुई पहुंचा था।

Next Post

बिजली के पोल पर आई रिटर्न सप्लाई, जमीन पर गिरा राकेश, गंभीर   

Wed Mar 12 , 2025
नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम चीताखेड़ा में बुधवार की सुबह एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। यहां विद्युत विभाग में कार्यरत एक हेल्पर कर्मचारी बिजली के खम्भे से जमीन पर गिर गया, और बुरी तरह घायल हो गया। जिसे नीमच जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद […]

You May Like