जीआरपी की सतर्कता से यात्री को लौटे लाखों के लैपटॉप

इंदौर.जीआरपी इंदौर ने एक बार फिर तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री की कीमती वस्तुएं सुरक्षित वापस दिलाईं. प्रयागराज–अंबेडकर नगर एक्सप्रेस के कोच एस-1 में यात्रा कर रहे यात्री का लैपटॉप बैग बर्थ पर छूट गया था. सूचना मिलते ही जीआरपी टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैग बरामद कर यात्री को सौंपा.

यात्री ऋषभ कुमार दुबे मूल निवासी उत्तर प्रदेश, वर्तमान में इंदौर में निवासरत का बैग ट्रेन से उतरते समय छूट गया था. मामले की सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक कृष्ण चौहान तुरंत प्लेटफार्म पर पहुंचे और ट्रेन के कोच एस-1 से बैग बरामद कर जीआरपी चौकी महू लाए. जांच के बाद बैग यात्री को सुपुर्द किया. जिसमें दो लैपटॉप एचपी कंपनी का करीब 80 हजार और एसर कंपनी का लगभग 60 हजार का सुरक्षित पाए गए. यात्री ने जीआरपी की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मदद न मिलने पर उनका डेढ़ लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो सकता


था.

Next Post

प्रकृति की गोद में पलता एक स्वप्निल नगर, सौंदर्य और संभावनाओं से भरा

Sun Sep 21 , 2025
मंडला/मवई ।नर्मदा की पावन धरती, घने वनों की हरियाली और औषधीय पौधों की बहुलता… मवई का नाम आते ही मन में यही तस्वीर उभरती है। यह वह ग्राम है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व के कारण न केवल मंडला जिले, बल्कि प्रदेश और देश में अपनी अलग पहचान […]

You May Like

मनोरंजन