ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने कहा है कि हमारी पार्टी शुरू से महिला हितेषी रही है। श्रीमती परांजपे आज रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार ग्वालियर आईं। स्टेशन पर उनकी अगवानी भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया और महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे ने की।
उन्होंने मीडिया के एक सवाल के जवाब में चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीति बहनों को लेकर बिल्कुल स्पष्ट है। उसी नीति पर पार्टी काम करती है। इससे ज्यादा कुछ कहना नहीं है। वहीं यूजीसी के सवाल के जवाब पर उन्होंने माइक को एक और कर दिया और बिना जवाब दिए चली गईं। स्टेशन पर स्वागत करने वालों में खुशबू गुप्ता, दीप्ति भटनागर, विनय जैन सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
