फिल सॉल्ट आईपीएल 2026 में एक बार फिर पहली गेंद पर आउट हो गए और उन्होंने IPL इतिहास में पहली गेंद पर तीन बार आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बेंगलुरु के ओपनर बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट होकर शर्मानाक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर फुल करने के प्रयास में ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे। इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में पहली गेंद पर तीन बार आउट हुए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा पहली गेंद पर आउट होने का रिकॉर्ड भारत के पार्थिव पटेल के नाम है।
Phil Salt से ज्यादा बार पहली गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज
आईपीएल इतिहास में पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल के नाम दर्ज है। पार्थिव ने अपने आईपीएल करियर में कुल 139 मैच खेले और इस दौरान वह चार बार पारी की पहली गेंद पर ही आउट हो गए। इस सूची में दूसरे स्थान पर चार बल्लेबाज शामिल हैं, जो तीन-तीन बार पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं। इनमें ड्वेन स्मिथ, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल और फिल सॉल्ट का नाम शामिल है।
IPL में एक पारी की पहली गेंद पर सबसे ज़्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज
4 – पार्थिव पटेल
3 – ड्वेन स्मिथ
3 – पृथ्वी शॉ
3 – केएल राहुल
3 – फिल सॉल्ट
सॉल्ट ने आईपीएल में अपना पहला डक 24 अप्रैल 2023 को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाया था। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जहां वह पारी की तीसरी गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद 2 मई 2023 को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए सॉल्ट पहली बार मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उन्हें गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा।
उसके बाद 8 अप्रैल 2024 को एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने सॉल्ट को मैच की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। उस समय सॉल्ट कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे थे।
