
दमोह। तेंदूखेड़ा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेजगढ़ में एक किराना दुकान से बिस्किट लेकर पटवारी संघ अध्यक्ष और उनके साथी पटवारी को मंहगा पड़ गया। बिस्किट खाते ही पटवारी संघ अध्यक्ष और उनके साथ अन्य पटवारियों को उल्टी होने लगी। जिस पर पटवारियों ने बिस्किट के पैकेट के रैपर देखे तो वह एक्सपायरी डेट के मिले। जिस पर पटवारियों ने उक्त दुकान से बिस्किट की पेटी और अन्य सामग्री जप्त करने की कार्यवाही की।
इस संबंध में पटवारी संघ अध्यक्ष भानु प्रकाश साहू ने बताया कि हम लोग तेजगढ़ क्षेत्र में शासकीय कार्य से गए थे भूख लगने पर कपिल किराना स्टेट बैंक के पास से पारलेजी बिस्किट लेकर खाया तो मुझे और साथी अनुज जैन को बिस्किट खाते ही उल्टियाँ होने लगी साथ ही अन्य को जिस पर बिस्कुट के पैकेट के रैपर दिखे वह एक्सपायरी डेट के थे। गणेश जी की स्थापना होने के बाद लोग इसी दुकान से प्रसाद में लाई फूटा के पैकेट खरीदते हैं वह भी एक्सपायरी डेट की थे साथ ही बच्चों के खाने के अन्य पैकेट भी पुराने मिले जो एक्सपायरी डेट के थे। पटवारियों ने बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट के खाने के पैकेट जप्त कर खाद्य विभाग को सूचना दी।
इनका कहना है
मुझे सूचना मिली है, हम फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर को हर सफ्ताह में एक दिन दुकानों में बिकने वाली खाद्य सामग्री की जांच करने को निर्देशित करते हैं ।
सीजी गोस्वामी, एसडीएम, तेंदूखेड़ा
