हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व : केजरीवाल

नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय सैन्य बलों की ओर से आतकवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर कहा कि हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है।

श्री केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं—आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट हैं। जय हिंद, जय भारत।”

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने कहा, “जय हिंद की सेना। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर भारतीय सेना को बधाई। आतंकवाद के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है।”

आप नेता संजय सिंह ने कहा, “जय हिन्द, जय हिन्द की सेना। भारतीय सेना पर गर्व है 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएँ आपके साथ हैं। भारत माता की जय।”

Next Post

शहबाज ने युद्ध की कार्रवाई बताया, भारत का जवाब देने की बात कही

Wed May 7 , 2025
इस्लामाबाद, 07 मई (वार्ता) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आतंकवादी ठिकानों पर भारत की गोलाबारी को ‘युद्ध की कार्रवाई ’बताते हुए कहा है कि उनका देश जवाब दे रहा है। श्री शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बुधवार को कहा, “पाकिस्तान को भारत के इस […]

You May Like