सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी

इंदौर. किशनगंज थाना क्षेत्र के हरिनगर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर 1.5 लाख रुपए के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी.

किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि महू गांव के हरिनगर कालोनी में रहने वाले 58 वर्षीय फरियादी अशोक कुमार शर्मा ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया. घर से सोने की झुमकी, टॉप्स, पांच अंगूठियां, मंगलसूत्र, सोने की सुई-धागा, तीन जोड़ चांदी की पायल, छह चांदी के सिक्के और 40 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की मदद से अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी.

Next Post

होली पर बहन को लेने भिंड जा रहे युवक की कार दुर्घटना में मौत

Thu Mar 13 , 2025
भिंड। रौन कस्बे के बाइपास पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे 28 वर्षीय विनय राठौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस […]

You May Like

Play sound