सुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाओं के लिए NBCC ने 9,620 करोड़ के टेंडर जारी किए

नई दिल्ली। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने सुपरटेक लिमिटेड की वर्षों से अटकी 16 आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने निर्माण और संबंधित कार्यों के लिए 9,620.33 करोड़ रुपए के 25 टेंडर जारी किए हैं। इससे हजारों घर खरीदारों को अपने घर मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और कर्नाटक में फैली इन 16 परियोजनाओं में करीब 50 हजार आवासीय इकाइयां शामिल हैं। दिसंबर 2024 में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) ने इन परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए NBCC को परियोजना प्रबंधन सलाहकार (PMC) नियुक्त किया था। फरवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने भी NBCC के इस दायित्व को बरकरार रखा, जिससे परियोजनाओं के पूरा होने का रास्ता साफ हुआ।

टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के साथ परियोजनाएं अब समाधान और योजना के चरण से जमीनी स्तर पर निर्माण के चरण में पहुंच गई हैं। NBCC के मुताबिक, इस पहल से अटकी संपत्तियों को उपयोग में लाने, घर खरीदारों का भरोसा बहाल करने और वर्षों से अधूरे पड़े मकानों की डिलीवरी में मदद मिलेगी।

You May Like