
जबलपुर। सुरक्षित नवरात्र, दशहरा पर्व को विद्युत दुर्घटनाओं से मुक्त बनाने विद्युत विभाग द्वारा एड़ी-चोटी का जोर लगाया जा रहा है। एक ओर जहां विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शाम के वक्त पंडाल-पंडाल घूम कर समितियों से सुरक्षित तरीके से वायरिंग, पंडालों को विद्युत तार एवं ट्रांसफार्मर से आवश्यक दूरी बनाकर रखने, अर्थिग कराने, अस्थाई कनेक्शन लेने एवं सुरक्षा के अन्य आवश्यक कदम उठाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं वहीं दिन के वक्त वह अपने ट्रांसफार्मर, केबल, तार, कटाउट एवं अन्य उपकरणों का मेन्टेनेंस के साथ-साथ विभाग द्वारा तारों एवं केबल के ऊंचा किये जाने के कार्य शहर में चारों तरफ कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आम जनमानस की सुरक्षा के दुष्टिगत शनिवार को लगभग 30 टीमें उतारकर शहर के सभी हिस्सो में एक विशेष अभियान चलाकर डिस्क केबल के बने मकडज़ाल जो कि अनेक स्थानों पर बहुत ही बेतरतीब ढंग से लगे थे उन्हें काटने की व्यापक स्तर पर कार्यवाही की गई है। साथ ही विद्युत कर्मचारियों द्वारा शहर में कई स्थानों ट्रांसफार्मर के आस-पास सुरिक्षा की दृष्टि से फेंसिग तार लगाने का कार्य भी किया गया।
इस कार्यवाही में न केवल विद्युत विभाग बल्कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम तक के अधिकारी शामिल थे।
इस संबंध में अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा द्वारा बताया गया कि कार्यवाही के दौरान सरोज गिरिया मुख्य अभियंता (जबलपुर), एम.बी. रघुवंशी एस.डी.एम. अधारताल एवं तहसीलदार रंजना यादव, नगर निगम कार्यपालन यंत्री लोनारे द्वारा किया गया। इस कार्यवाही के लिए शहर के ऐसे क्षेत्रों विशेष रूप से चिन्हित किये गये थे जहां पर्व के दौरान अत्यधिक भीड़ रहती है एवं सकरे रास्ते होने के कारण अतिरिक्त सावधानियों बरतना बहुत जरूरी है।
