विदिशा। वरिष्ठ वकील विमल तारण के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। उसके साथ देने की आशंका में दो युवकों को भी पकड़ा गया था, जिनमें से एक विकास तिवारी को पुलिस ने तीन दिन से हिरासत में रखा है। इस पर कन्याकुब्ज ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और बिना सबूत के हिरासत में रखे जाने पर आपत्ति जताते हुए विकास तिवारी की रिहाई की मांग की।
बिना सबूत हिरासत पर आपत्ति, विकास तिवारी की रिहाई की मांग
