भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिंगल क्लिक के माध्यम से 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण करेंगे। यह राशि समेकित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत दी जा रही है।
राज्य सरकार का यह प्रयास विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने और शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
