गाजा में फिलीस्तीनी मुजाहिदीन ब्रिगेड के प्रमुख को मार गिराया – इजरायल

यरूशलेम/गाजा, 08 जून (वार्ता) इजरायली सेना ने शनिवार को कहा कि उसके बलों ने गाजा शहर में हमलों में फिलीस्तीनी मुजाहिदीन आंदोलन के कम से कम दो वरिष्ठ सदस्यों को मार गिराया है, जिसमें एक कमांडर भी शामिल है, जिस पर 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए घातक हमले में शामिल होने का आरोप है।

इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) और शिन बेट सुरक्षा एजेंसी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि फिलीस्तीनी मुजाहिदीन आंदोलन की सशस्त्र शाखा मुजाहिदीन ब्रिगेड के प्रमुख असद अबू शरैया को एक संयुक्त अभियान में मार गिराया गया। उन्होंने अबू शरैया पर 2023 में हमास के नेतृत्व वाले हमले में “महत्वपूर्ण भूमिका” निभाने और “इजरायली बंधकों के अपहरण, हिरासत और हत्या में सीधे तौर पर शामिल होने” का आरोप लगाया।

एक अलग हमले में, अक्टूबर 2023 के हमले में भाग लेने वाले एक अन्य आतंकवादी महमूद मुहम्मद हामिद कुहैल को भी मार गिराया गया। मौतों पर फिलिस्तीनी आतंकवादी समूहों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

आईडीएफ और इज़रायल सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को अलग अलग घोषणा की कि उन्होंने 36 वर्षीय थाई नागरिक नट्टापोंग पिंटा का शव बरामद किया है, जिसे 7 अक्टूबर के हमले के दौरान मुजाहिदीन ब्रिगेड ने ज़िंदा अगवा कर लिया था। शुक्रवार को दक्षिणी गाजा पट्टी के राफ़ा में एक संयुक्त अभियान में उसका शव बरामद किया गया।

इस बीच, हमास की सशस्त्र शाखा, अल-क़स्साम ब्रिगेड ने दावा किया कि इज़रायली सेना गाजा में एक जगह की घेराबंदी कर रही है, जहाँ एक इज़रायली बंधक को रखा गया है और जिसकी पहचान प्रवक्ता अबू ओबेदा ने मतन ज़ंगाउकर के रूप में की गयी है। अबू ओबेदा ने चेतावनी दी कि “दुश्मन उसे ज़िंदा नहीं पा सकेगा।”

इज़रायल ने इस दावे पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है, हालाँकि इज़रायली मीडिया ने बताया है कि शेष बंधकों को नुकसान पहुँचाने से बचने के लिए चल रहे सैन्य अभियान सावधानी से चलाए जा रहे हैं।

Next Post

किशोरी ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

Sun Jun 8 , 2025
सीहोर. शहर के मंडी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भटोनी में बीती रात एक नाबालिग ने उस वक्त अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के अन्य सदस्य गहरी नींद में थे. सुबह उन्होंने बालिका को फांसी के फंदे पर झूलते देखा तो उसे उतारकर जिला अस्पताल […]

You May Like

Play sound