बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 6 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद 

चितरंगी। चितरंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 6.25 लाख रुपये मूल्य की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। आरोपी तेलगवां, जमोड़ी (सीधी) एवं नौगई पिपरहवा के निवासी हैं। थाना प्रभारी सुधेश तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई एएसपी अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी राहुल सैयाम के मार्गदर्शन में की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर बाल अपचारियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चुराई गई बाइकें मकरंद यादव, पृथ्वीराज सिंह गोंड और रावेन्द्र यादव को बेची गई थीं, जिन्हें भी आरोपी बनाया गया है। इस कार्रवाई में टीआई तिवारी के साथ सुरेंद्र यादव, कैलाश सिंह, साईबर सेल समेत पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

Next Post

अधिवक्ता रमेश के. साहू बने अखिल भारतीय तैलिक महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष

Fri Jul 18 , 2025
इटारसी। प्रख्यात अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमेश के. साहू को अखिल भारतीय तैलिक महासभा (नई दिल्ली) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, संगठनात्मक नेतृत्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिला है। पूर्व में वे मध्यप्रदेश तैलिक महासभा के अध्यक्ष रह […]

You May Like