इंदौर: संभागायुक्त ने गोपाल मंदिर और लाल बाग पैलेस केनवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान आयुक्त ने गोपाल मंदिर हॉल एक माह में पूरा करने के आदेश दिए. साथ ही मंदिर में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाने के निर्देश दिए.संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने आज गोपाल मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की. साथ ही मंदिर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों निरीक्षण और समीक्षा की.
संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन, संयुक्त कलेक्टर कल्याणी पाण्डे एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गोपाल मंदिर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम को एक माह में पूरा किया जाए. संभागायुक्त खाड़े ने गोपाल मंदिर के पूरे परिसर का अवलोकन किया और मंदिर के पीछे बने मार्केट का दौरा भी किया तथा दुकानदारों से चर्चा की.
ऑडोटोरियम हॉल का काम पूरा करने के बाद मंदिर में आगामी योजना पर काम करने के निर्देश दिए है. डॉ. खाड़े ने कहा कि गोपाल मंदिर कॉम्पलेक्स में वाहनों पार्किंग, आमोद-प्रमोद के साधन कैफेटरिया भी बनाया जाए. उन्होंने कहा कि गोपाल मंदिर का ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व है, इसलिए एक गैलरी भी बनाए. निरीक्षण के पहले डॉ. खाड़े ने गोपाल मंदिर के दर्शनकर आशीर्वाद लिया.
नवीनीकरण कार्यों को देखा
संभागायुक्त डॉ. खाड़े इस दौरान लाल बाग पैलेस भी पहुंचे। उन्होंने पैलेस के नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने लाल बाग पैलेस के दरबार हॉल, बैकेट हॉल, डॉसिंग रूम, क्राउन हॉल, सिटिंग हॉल, लायब्रेरी के बारे में जानकारी प्राप्त की. लाल बाग पैलेस के असिस्टेंड क्यूरेटर आशुतोष महाशब्दे ने बताया कि लाल बाग पैलेस को देखने के लिये बड़ी संख्या में नागरिक यहां पहुंचते हैं. नाम मात्र के शुल्क पर कोई भी व्यक्ति लाल बाग पैलेस की भव्यता और सुंदरता को देख सकता है. लाल बाग पैलेस सुबह 10 बजे लेकर शाम तक खुला रहता है.
