ग्वालियर: आज महाराज बाड़े पर कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका. पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस ने हमारे देश की बिटिया के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है. सोफिया कुरैशी के सम्मान में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अशरफ खान एवं ग्रामीण अध्यक्ष शादल खान ने पुतला दहन किया.
कार्यक्रम में संगठन प्रभारी सुरेन्द्र यादव, लतीफ खान, महबूब खान चेन वाले, रशीद पहलवान, हसन मोहम्मद आबिद नकवी, असलम शेर खान बिंदु खान, अंसार खान हनीफ खान रहीश खान संजय मिर्जा जी अरशद खान आबिद खान सोहिल खान हसन खान आदि शामिल रहे.
