पुलिस ने 36 घंटे में पकडे दो मोबाइल लूटेरे

इंदौर: लसूडिया थाना क्षेत्र के बायपास रोड पर चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने की घटना के मात्र 36 घंटे के अंदर पुलिस ने लूट का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने लूट के आरोपी दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया चाकू एक स्कूटी सहित लूटा गया मोबाइल भी जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार फरियादी राम अवतार राजपूत, निवासी महालक्ष्मी नगर ने थाना लसूड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी एमआर 11 क्षेत्र में गोयल ग्रीन के सामने कार रोककर ड्राइवर बदलते समय दो अज्ञात बदमाश एक्टिवा स्कूटी पर आए और फरियादी के गले पर चाकू रखकर धमकाया.

बदमाशों ने उनका आईफोन 15 प्रो लूट लिया और पासवर्ड पूछकर मोबाइल से 18 हजार रुपए यूपीआई के माध्यम से निकाल लिए. फरियादी की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की. पुलिस उपायुक्त जोन 2 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरु की.

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की दो संदिग्ध बदमाश एमआर 11 क्षेत्र में फिर से वारदात करने की नीयत से घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी की तो 25 वर्षीय आरोपी तन्वीर पिता अब्दुल गनी और 27 वर्षीय शोएब उर्फ अन्न पिता सादिक मेव नामक दोनों बदमाश भागने की कोशिश में स्कूटी से गिर पड़े, इनमें जिससे एक के हाथ और दूसरे के पैर में चोट आई.

Next Post

लुटेरी दुल्हन ने रचाई शादी, जेवर, नगदी लेकर फरार

Tue Apr 22 , 2025
जबलपुर: शहर में एक लुटेरी दुल्हन ने युवक को पहले तो प्रेम जाल में फंसाया इसके बाद उसके साथ मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद सीधे 50 हजार रूपए की डिमांड करने लगी। मना करने पर पति को बुलाया और युवक पर जानलेवा हमला करवा दिया। घायल जब मेडिकल में […]

You May Like