
छतरपुर।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वनाथ कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहाँ रहने वाली शर्मन पटेल पति स्व सुरेश पाठक (मकान मालकिन) की हत्या उनके ही किराएदार महेश राय ने कर दी। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी महेश राय ने किसी विवाद के चलते लोहे के बके से हमला कर महिला को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी किराएदार की तलाश की जा रही है।
सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत एक महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। आरोपी की पहचान हो चुकी है जल्द से जल्द उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। हत्या की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
