
मंडला। महाराजपुर थाना क्षेत्र के मोहनटोला बेरटोला में एक अज्ञात युवक की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिशें शुरू कीं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गांव का नहीं है, जिसके चलते तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। प्रारंभिक जानकारी में मृतक की पहचान पटपर सिंगारपुर निवासी के रूप में सामने आई है। इस संबंध में वहां से कुछ ग्रामीणों को बुलवाया गया है।
महाराजपुर पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की है। शव की शिनाख्त होने के बाद हत्या की गुत्थी सुलझाने की दिशा में जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
