पीएसएलवी-सी61/ईओएस-09 मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू

चेन्नई, 17 मई (वार्ता) पीएसएलवी-सी61/ईओएस-09 मिशन के रविवार को प्रक्षेपित करने के लिए 24/25 घंटे की उल्टी गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गई। यह मिशन पृथ्वी की निगरानी क्षमताओं को बढ़ाएगा और विशेष रूप से भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की हाई-रिज़ॉल्यूशन रडार इमेजरी प्रदान करेगा।

इसरो के सूत्रों ने बताया कि उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सूत्रों ने कहा कि यह 24 घंटे है या 25 घंटे, इस बारे में अपडेट किया जाएगा। यह इसरो का 101वां मिशन है।

चार चरणों वाला 44.5 मीटर लंबा पीएसएलवी-सी61, जिसका भार 321 टन है, अपनी 63वीं उड़ान में, रविवार सुबह 0559 बजे श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से प्रथम लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा, जिसमें 1,692.24 किलोग्राम वजनी पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-09 होगा।

 

Next Post

पलक झपकते ही शातिर चोर कर देता था मोबाइल पार

Sat May 17 , 2025
जबलपुर: क्राइम ब्रांच ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से आधा दर्जन चोरी के मोबाइल जब्त किए गए है। पकड़ा चोर रेल्वे स्टेशन से यात्रियों और उनके परिजनों के मोबाइल पलक झपकते ही पार कर देता था। क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा ने बताया कि […]

You May Like