सिरमौर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रीवा, पुलिस अधीक्षक के निर्देश में सिरमौर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. थाना प्रभारी सिरमौर प्रशांत शुक्ला और उनकी टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नशीली ब्राउन शुगर जब्त की गई है.

जानकारी के अनुसार सिरमौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्योटी तिराहा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के सामने दो व्यक्ति मोटर साइकिल के साथ खड़े हैं. वे अपने पास नशीली ब्राउन शुगर पाउडर रखे हुए हैं और उसे बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर रेड की कार्रवाई की. यात्री प्रतीक्षालय के पास जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, दोनों संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे. जिन्हें मुस्तैद पुलिस स्टाफ ने चारों तरफ से घेराबंदी कर धर दबोचा. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम प्रियांशु कुशवाहा उम्र 24 वर्ष और आयुष मिश्रा उम्र 22 वर्ष बताया दोनों आरोपी ग्राम उमरी थाना सिरमौर के निवासी हैं. पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 7 ग्राम 790 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ. जब्त की गई इस नशीली ड्रग्स की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने नशीला पदार्थ और मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है.

Next Post

29 को स्पोर्ट्स कंपलेक्स हजीरा में लगेगा ऐतिहासिक चकरी मेला

Sat Aug 22 , 2026
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर की ऐतिहासिक एवं पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के उद्देश्य से चकरी मेले का आयोजन 29 अगस्त, शनिवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जेसी मिल ग्राउंड, बिरला नगर में किया जाएगा। मेला अपराह्न 3 बजे से प्रारंभ होगा। चकरी मेला ग्वालियर की समृद्ध लोक परंपरा […]

You May Like